Thursday, April, 30,2026

JDC सख्त, लेकिन सिस्टम बना बाधा !

जयपुर: जयपुर के सांगानेर स्थित 'लव होम जयपुर' प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वीकृत इस प्रोजेक्ट में अब गंभीर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जेडीए ने संस्थानिक उपयोग के भूखंड पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इतना ही नहीं, प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए बिल्डर कंपनी एसीएल इंफ्राटेक को लाखों रुपए के शुल्क में भी छूट दी गई थी, लेकिन अब आरोप है कि इस योजना का उद्देश्य पूरी तरह बदल दिया गया है और गरीबों के लिए बनाए जाने वाले मकानों की जगह अमीर वर्ग के लिए आलीशान फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने करीब एक माह पहले इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यहां तक कि बिल्डर द्वारा की गई मुलाकात के दौरान भी उन्होंने दो टूक शब्दों में कानून के तहत काम करने की बात कही थी। इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी मामला किसी निर्णायक स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। फाइलें अब भी एक टेबल से दूसरी टेवल तक घूम रही हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जांच प्रक्रिया में देरी के पीछे कौन जिम्मेदार है।

सूत्रों के अनुसार, जेडीए के भीतर का सिस्टम ही इस मामले में सबसे बड़ी बाधा बनता नजर आ रहा है। अधिकारी स्तर पर स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद कार्रवाई का अभाव कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या जेडीसी सिद्धार्थ महाजन इस 'सिस्टम' की सुस्ती पर भी संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाते हैं, या फिर गरीबों को उनका हक दिलाने की यह कोशिश फाइलों में ही दबकर रह जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery