Thursday, January, 29,2026

प्रेमी ने की थी महिला की गला घोंटकर हत्या

जयपुर: मालपुरा गेट थाना पुलिस ने प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिमांशु सोलंकी उर्फ अंशु, निवासी श्रीनाथ नगर कॉलोनी, भांकरोटा के रूप में हुई है। थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि 5 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। महिला के पति ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपनी बेटी के साथ महावीर नगर-जे में किराए के मकान में रहती थी।

महिला और उसका पति दोनों मानसरोवर स्थित एक रीको कंपनी में काम करते थे। आरोपी हिमांशु सोलंकी भी उसी कंपनी में कार्यरत था। इसी दौरान महिला और आरोपी के बीच दोस्ती हो गई और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इस बात को लेकर महिला के पति और आरोपी के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। 5 जनवरी को महिला का पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी कमरे में घुसा और पुराने विवाद के चलते पहले हाथों से और फिर मफलर से महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपनी छोटी बेटी के साथ कमरे में अकेली थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery