Saturday, April, 19,2025

लेपर्ड के मूवमेंट से हड़कंप, 4 घंटे सर्च ऑपरेशन

जयपुर: जयपुर के लेपर्ड सफारी से सटे बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में सोमवार सुबह एक लेपर्ड के देखे जाने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

बताया गया कि दो छात्राओं ने कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास झाड़ियों में एक लेपर्ड को देखा था, जो कुछ सेकंड में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लेपर्ड के पगमार्ग या मौजूदगी के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। अंधेरा होने के बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया, लेकिन एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर में वन विभाग का स्टाफ तैनात कर दिया गया है।

जंगल में लौट गया लेपर्ड?

चार घंटे की सर्चिग के बावजूद लेपर्ड का कोई मूवमेंट नजर नहीं आया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह वापस जंगल में चला गया होगा। यदि वह कॉलेज परिसर में मौजूद होता तो किसी पर हमला भी कर सकता था। कॉलेज के पास कई छोटे कारखाने और वर्कशॉप है, जहां बड़ी संख्या में मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है।

पहले भी देखा गया था

यह पहला मौका नहीं है जब जयपुर में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया हो। पिछले वर्ष 7 दिसंबर को विद्याधर नगर में चार घंटे तक एक लेपर्ड घूमता रहा था। इसके अलावा, जयसिंहपुरा खोर, मानबाग, जगतपुरा की आशियाना ग्रीनवुड सोसाइटी और गढ़ गणेश के पास भी पहले लेपर्ड देखे जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery