Saturday, September, 27,2025

वन विभाग में दो नर लेपर्ड शावकों को रिजर्व में छोड़ा

जयपुर: जयपुर के गोपालपुरा फैक्ट्री एरिया और जेएलएन मार्ग स्थित एमएनआईटी कैंपस से रेस्क्यू किए गए दो नर लेपर्ड शावकों को मंगलवार को आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में छोड़ दिया गया। इनकी उम्र महज 8 से 10 महीने के बीच बताई जा रही है।

वन विभाग द्वारा जंगल में छोड़ने से अब इन नन्हे शावकों को अपनी मां की तलाश में दर-दर भटकना होगा। बता दें रेस्क्यू ऑपरेशन में पहला शावक हिम्मतनगर के फैक्ट्री क्षेत्र से और दूसरा एमएनआईटी परिसर से पकड़ा गया था। दोनों स्थानों की दूरी और समय में अंतर होने के कारण यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों शावकों की मां अलग-अलग हो सकती है। इसके बावजूद, वन विभाग ने दोनों शावकों को बिना किसी रिहैबिलिटेशन के सीधे जंगल में छोड़ दिया। आम तौर पर 1 वर्ष से कम उम्र के शावक बिना मां के जंगल में जीवित नहीं रह पाते। इनके पास शिकार करने या खुद को बचाने की क्षमता नहीं होती। इस स्थिति में नन्हे शावकों को जंगल में छोड़ने से उन्हें भोजन की कमी, आत्मरक्षा में कठिनाइयां, मानव संपर्क का डर और भूख से मृत्यु जैसे गंभीर खतरे मोल लेने पड़ सकते हैं।

वन विभाग ने दावा किया है कि शावक स्वस्थ थे और उनकी उम्र करीब 10 महीने थी, लेकिन इतनी कम उम्र में मां से अलग करना जोखिम भरा निर्णय है। विभाग ने एहतियातन एमएनआईटी परिसर में दो पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हुए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इलाके में अब भी लेपर्ड की मौजूदगी बनी हुई है। इसका मतलब है कि शावकों की मां अभी भी आसपास हो सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery