Thursday, April, 30,2026

दिन में होगा लेपर्ड का रेस्क्यू, हर रेंज में रैपिड रिस्पॉन्स टीम

जयपुर: जयपुर में बढ़ते लेपर्ड के हमलों के बीच वन विभाग ने सख्त और वैज्ञानिक कदम उठाते हुए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू किया है। यह मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (केसीए) अरुण प्रसाद के नेतृत्व में तैयार किया गया।

गाइडलाइन का उद्देश्य लेपर्ड के रेस्क्यू से लेकर पुनर्वास तक पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाना है। नई एसओपी के तहत अब बघेरे का रेस्क्यू केवल दिन के समय ही किया जाएगा, ताकि जोखिम कम रहे और ऑपरेशन बेहतर तरीके से संचालित हो सके। कुएं या गड्ढे में गिरे बघेरे को निकालने के लिए रस्सी, जाल और लकड़ी जैसे पारंपरिक साधनों के साथ आवश्यकता पड़ने पर क्रेन और ट्रैप केज का उपयोग भी किया जाएगा। घायल या आक्रामक स्थिति में पशु चिकित्सकों की निगरानी में टैंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वन विभाग ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी, जीपीएस लोकेशन रिकॉर्डिंग और दस्तावेजीकरण को अनिवार्य किया है। विभाग का मानना है कि इस नई एसओपी से मानव-बघेरा संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी और वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश

रेस्क्यू स्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ को 100 से 200 मीटर की दूरी पर रखा जाएगा। स्थिति गंभीर होने पर बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू कर क्षेत्र में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात रहकर भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन संभालेंगी। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की जनहानि, अफरा-तफरी या बाधा से बचते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी तरीके से पूरा करना है, ताकि आमजन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शावकों पर खास फोकस

रेस्क्यू के बाद बघेरे को अधिकतम 24 घंटे के भीतर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। नई SOP के तहत शावकों को छूने या हटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और मादा के लौटने का इंतजार किया जाएगा। प्रत्येक रेंज में डाटिंग एक्सपर्ट और पशु चिकित्सक सहित रैपिड रिस्पॉन्स टीम अनिवार्य होगी। इसके साथ ही हर तीन महीने में मॉकड्रिल और उपकरणों की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर आपात स्थिति में टीम पूरी तरह तैयार रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery