Saturday, April, 19,2025

लेपर्ड के मूवमेंट से हड़कंप... दहशत के मारे घरों में कैद रहे लोग विद्याधर नगर में चार घंटे तक लोगों को डराता रहा लेपर्ड

नाहरगढ़ की पहाड़ियों से आबादी में आए लेपर्ड ने शनिवार को विद्याधर नगर में 4:30 घंटे तक बेखौफ दहशत मचाई। दहशत के मारे लोग घरों में कैद रहे। लेपर्ड के हमले में एडशिनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत समेत तीन जने घायल हो गए। हालांकि 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की मदद से वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को शाम करीब 5:30 बजे टैंकुलाइज कर लिया। बताया जा रहा है कि लेपर्ड आने की सूचना वन विभाग को दोपहर करीब 12:30 दे दी गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। विभाग की इस बदइंतजामी के चलते ही वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस कारण वन्यजीवों और नागरिकों के टकराव को रोकना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-2 में सीपीडब्ल्यूडी गार्डन में पौधों के पीछे लेपर्ड दिखाई दिया था। लेपर्ड दिखने से यहां दहशत फैल गई। लोग लेपर्ड को देखने और वीडियो बनाने के लिए मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर लेपर्ड पार्क की दीवार कूदकर आसपास के अपार्टमेंट में चला गया। लेपर्ड ने यहां पर अपार्टमेंट में बैठे एक गार्ड पर हमला कर दिया। जब लोग शोर मचाने लगे तो वापस सीपीडब्ल्यूडी के पार्क में आकर बैठ गया। यहां पर एक व्यक्ति पास से लेपर्ड का मोबाइल में वीडियो बना रहा था, तभी उसने हमला कर दिया। यहां मौजूद एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने हमला करने वाले व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया तो लेपर्ड ने उन पर भी हमला कर दिया। हालांकि हमले में एक व्यक्ति के हाथ पर ज्यादा खरोंच आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery