Thursday, April, 30,2026

फर्जी नक्शे बनाकर बदल दिए प्लाट नंबर, FIR दर्ज

जयपुर: शिप्रा पथ थाने में मित्र गृह निर्माण सहकारी समिति के तथाकथित पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भू-माफिया गतिविधियों के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई और महामंत्री धीर सिंह शेखावत ने रिपोर्ट दी है। आरोप है कि जगदीश कुमावत (अध्यक्ष), रामेश्वर कुमावत और राजेंद्र कुमावत समेत अन्य ने मिलीभगत कर राजपूत सभा की भूमि हड़पने का प्रयास किया। राजपूत सभा राजनगर योजना (महारानी फार्म) स्थित भूखंड संख्या 19 का पूर्ण विधिक स्वामी है। इस भूखंड का कुल क्षेत्रफल 3843.80 वर्ग गज है, जिस पर श्री राजपूत सभा MGD बालिका छात्रावास सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। संस्था को आवंटन के समय कब्जा और समस्त कागजात सौंप दिए गए थे।

जेडीए में नियमितीकरण की फाइल लंबित है और पीटी सर्वे में हॉस्टल की पक्की बाउंड्री वॉल और अस्तित्व को सही पाया गया है। मित्र गृह निर्माण सहकारी समिति वर्ष 2013 से परिमापन के अधीन है और सरकारी लिक्विडेटर नियुक्त है। ऐसे में जगदीश कुमावत या अन्य किसी को समिति के नाम पर कोई निर्णय लेने या नक्शा जारी करने का विधिक अधिकार नहीं है। इसके बावजूद आरोपियों ने फर्जी योजना मानचित्र बैकडेट से बनाया और JDA कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर मूल योजना को बदलने का प्रयास किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery