Tuesday, April, 28,2026

राजनीतिक रसूख का टूटा भ्रम, नोटिस मिलते ही फरार हुआ प्रमोद शर्मा

जयपुर: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भू-माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे बहुचर्चित भूमि विवाद मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है, जिससे कथित राजनीतिक रसूख और प्रभाव के दावों की पोल खुल गई है।

मालवीय नगर निवासी प्रमोद शर्मा, जो लंबे समय से अपने ऊंचे राजनीतिक संपकों और अधिकारियों तक पहुंच का दावा करते रहे हैं, अब पुलिस जांच के घेरे में हैं। बुधवार रात पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाने का नोटिस जारी किया। नोटिस मिलते ही प्रमोद शर्मा ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और फरार हो गए। संयोग यह रहा कि उसी दिन प्रमोद शर्मा अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सारी तैयारियां धरी रह गईं।

राजनीतिक संपर्कों का दावा हुआ बेअसर

प्रमोद शर्मा लंबे समय से दावा करते रहे कि उनके उच्च राजनीतिक संपर्क हैं और वे कई बड़े IAS, IPS, RAS और RPS अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दिलवा सकते हैं, लेकिन पुलिस के साधारण नोटिस के बाद ही यह दावा कमजोर पड़ गया। प्रमोद शर्मा फरार हो गए और उनका कथित प्रभाव बेअसर साबित हुआ। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि उनके संपर्क में कौन-कौन से अधिकारी थे। यदि किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के प्रमाण मिलते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

समारोह स्थगित करने का संदेश

प्रमोद शर्मा ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन समारोह स्थगित करने का संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अधिक भीड़ और आमजन को होने वाली असुविधा को कारण बताया। हालांकि वास्तविकता कुछ और ही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपालपुरा बाईपास स्थित उनके घर के बाहर सड़क पर लगाए गए टेंट, शामियाने और हलवाई की भट्टियां हटवाई तथा रास्ता साफ कराया। इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि कानून के आगे किसी का भी प्रभाव नहीं चलता।

जुलाई 2025 में दर्ज हुई थी FIR

यह मामला ग्राम बदरवास के खसरा नंबर 152 की भूमि से जुड़ा है। जुलाई 2025 में मानसरोवर थाने में अवैध कब्जे का मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर संख्या 586 में प्रमोद शर्मा, अनंत शर्मा (होटल गोल्डन ट्यूलिप के मालिक) सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता घनश्याम शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और 329(3) लगाई हैं।

दो सहकारी समितियों के बीच विवाद

मामले की जड़ दो सहकारी समितियों के बीच विवाद में है। पथिक गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष गणेशराम शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने बदरवास के खसरा नंबर 152 में '11-A' नामक आवासीय योजना विकसित की थी, जबकि शेष भूमि का इकरारनामा नवजीवन गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा किया गया था। समय के साथ दोनों समितियों के बीच विवाद बढ़ता गया और मामला अदालत तक पहुंच गया।

जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश

भजनलाल शर्मा सरकार ने बजरी माफिया, भू-माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मानसरोवर थाने की यह कार्रवाई उसी नीति का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने रसूख या प्रभाव के दम पर अवैध कार्य किए हैं, तो उनके खिलाफ बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रमोद शर्मा सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, यह मामला अभी जांच के अधीन है और अंतिम निर्णय अदालत द्वारा ही किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery