Thursday, June, 26,2025

पैसे के विवाद में युवक का अपहरण तीन आरोपी अरेस्ट

जयपुर: मालवीय नगर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बंधक बनाए गए अपहृत व्यक्ति को महज 5 घंटे में छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी यश शांडिल्य, रानू धाकड़ और पंकज चौधरी करौली के रहने वाले हैं। तीनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि 21 मई को मालवीय नगर के सेक्टर-1 से विनीत केवट का यश शांडिल्य, रानू धाकड़ और पंकज चौधरी ने रुपए के लेन-देन के विवाद के चलते जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आगरा रोड, दौसा और मेहंदीपुर बालाजी तक पीछा किया। हिंडौन की नई मंडी थाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों को महज 5 घंटे में हिंडौन से डिटेन कर लिया गया। अनुसंधान में सामने आया कि विनीत केवट और यश शांडिल्य के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी बीच विनीत हिंडौन से आगरा जाकर बस गया था। बुधवार को विनीत के जयपुर आने की सूचना पर यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन उठा लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery