Saturday, July, 25,2026

सफाई के साथ करतारपुरा नाले के कायाकल्प की शुरुआत

जयपुर: जयपुर शहर के सबसे महत्वपूर्ण जल निकासी मागों में शामिल करतारपुरा नाले के व्यापक पुनरुद्धार की दिशा में काम शुरू होगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने नाले की सफाई का कार्य प्रारंभकर दिया है, जबकि मौके पर डिमार्केशन का कार्य भी तेजी से जारी है। मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 165.73 करोड़ की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद मालवीय नगर और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों के लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जेडीए की परियोजना कार्य समिति ने इस परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। निर्माण कार्य मानसून समाप्त होने के बाद गति पकड़ेगा।

फिलहाल जेडीए ने नाले की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है और डिमार्केशन जारी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। परियोजना के पूर्ण होने पर करतारपुरा नाला केवल जल निकासी का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि बेहतर यातायात, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी अधोसंरचना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगा। इससे आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और वर्षों से चली आ रही जलभराव व आवागमन की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

5 किमी लंबा नाला होगा 107 फीट चौड़ा

परियोजना के तहत करीब 5 किमी लंबे करतारपुरा नाले को 32.6 मीटर (करीब 107 फीट) चौड़ा विकसित किया जाएगा। इसमें 14 मीटर चौड़ा जल प्रवाह क्षेत्र रहेगा, जिससे बरसात के दौरान पानी की निकासी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। नाले के दोनों किनारों पर 5-5 मीटर चौड़े आधुनिक पाथवे विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ बेहतर शहरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

3 नए पुलों से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता नाले पर बनने वाले तीन नए पुल हैं, जो दोनों ओर बसी कई दर्जन कॉलोनियों को सीधे जोड़ेंगे। प्रत्येक पुल की चौड़ाई करीब 10.5 मीटर होगी। पहला पुल जैतपुरी को महेश नगर 80 फीट रोड से जोड़ेगा, दूसरा पुल शर्मा कॉलोनी रीको एरिया को महावीर नगर से जोड़ेगा, जबकि तीसरा पुल बालाजी विहार रोड को शारदा कॉलोनी से जोड़ेगा।

25 वाटर रिचार्ज बोरवेल भी बनेंगे

पर्यावरण संरक्षण और भूजल स्तर सुधार को ध्यान में रखते हुए परियोजना में 25 वाटर रिचार्ज बोरवेल भी बनाए जाएंगे। इससे वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण होगा और आसपास के क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नाले के किनारों का सुदृढ़ीकरण, आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था और बेहतर जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery