Saturday, September, 12,2026

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी पति फरार

जयपुर: जयपुर के करधनी थाना इलाके की गोविंद वाटिका में शुक्रवार तड़के एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार झा (45) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी गीता झा (40) और बेटियों नंदिनी (22), राधिका (17) व गिरिशा (14) के सिर पर सीमेंट की ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद राहुल फरार हो गया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि गीता का शव मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में मिले। घटनास्थल से दो सीमेंट ब्लॉक मिले हैं। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल भी घटनास्थल पहुंचे। चारों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने राहुल की तलाश शुरू कर दी है।

पिता को चाय पिलाकर निकला

राहुल ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दूध वाले से दूध लेकर अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा के लिए चाय बनाई। इसके बाद कपड़े बदलकर घर से निकल गया। सुबह करीब नौ बजे तक पत्नी और बेटियों के नहीं उठने पर पिता ने कमरों में जाकर देखा तो चारों के शव खून से लथपथ मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery