Wednesday, November, 05,2025

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में प्रशासकों को कमान

जयपुर: राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए बोर्ड के गठन तक प्रशासनिक प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को इन निकायों में चुनाव होने तक कामकाज संभालने के लिए संभागीय आयुक्तों को प्रशासक नियुक्त किया है। तीनों निगमों का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। यह पहली बार है जब प्रदेश में किसी नगर निगम की कमान संभागीय आयुक्तों को दी जा रही है। इससे पहले यह जिम्मेदारी आमतौर पर जिला कलेक्टर या निगम आयुक्त को दी जाती थी। इससे पहले जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को समाप्त कर एक एक नगर निगम करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कहना है कि तीनों शहरों
के 6 निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद एक-एक नगर निगम ही अस्तित्व में रहेगा। जयपुर और कोटा नगर निगम में एक आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी, ताकि चुनाव से पहले एक नगर निगम की व्यवस्था सुचारू हो सके। जोधपुर के दोनों निगमों में पहले से ही एक आयुक्त लगाया जा चुका है।

309 निकायों के एक साथ चुनाव

फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी निकायों के बोड़ों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद एक साथ चुनाव कराए जाने की संभावना है। दिसंबर 2025 में 50 तो जनवरी 2026 में 90 और फरवरी में एक निकाय का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जनसंख्या और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए कई ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों में शामिल किया गया है। इस प्रक्रिया में 116 नए निकाय गठित किए गए है। वहीं, हाल ही में जयपुर, जोधपुर और कोटा के एक-एक निगम को समाप्त करने के बाद अब प्रदेश में कुल 309 निकाय हैं, जहां एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।

निकाय प्रमुखों के अप्रत्यक्ष चुनाव पर विचार

जयपुर नगर निगम में अब 150, जबकि जोधपुर और कोटा नगर निगमों में 100-100 वार्ड होगे। नए वार्डों के गठन से प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आएगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मौजूदा प्रक्रिया के तहत ही निकाय प्रमुख के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महापौर, सभापति और अध्यक्ष के लिए दो तरह के सुझाव आए हैं। अगर निकाय प्रमुख और बोर्ड में बहुमत अलग-अलग विचारधारा का हो, तो खींचतान रहती है। इसलिए अप्रत्यक्ष चुनाव पर विचार किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery