Monday, December, 15,2025

भगवान शिव को नोटिस देने पर अधिकारी सस्पेंड

जयपुर: राजधानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भगवान शिव को नोटिस जारी करना जेडीए को भारी पड़ गया। जेडीए में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित पुलिस निरीक्षक (प्रवर्तन अधिकारी) अरुण कुमार पूनिया को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उनके कृत्य को राजकाज में जानबूझकर की गई गंभीर लापरवाही माना गया है। मामला वैशाली नगर स्थित गांधी पथ का है, जहां सड़क चौड़ीकरण के लिए जेडीए टीम ने मकानों और दुकानों के साथ एक मंदिर को भी अतिक्रमण मानते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि नोटिस सीधे भगवान शिव के नाम जारी किया गया, जिसमें सात दिन में जवाब मांगा गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचा। जांच में प्रवर्तन अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर जेडीए सचिव निशांत जैन ने पूनिया के निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में पूनिया का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय स्थित एडीजी (कार्मिक) कार्यालय रखा गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery