Monday, April, 27,2026

ग्रामीण-शहरी विकास के लिए अहम फैसले, कई प्रस्ताव पास

जयपुर: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 222वीं बैठक जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, पशु चिकित्सा सेवाओं और विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण भूमि आवंटन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में बजट घोषणा 2025-26 के तहत फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और ठोस कचरा प्रबंधन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई। इसके अंतर्गत जमवारामगढ़ के ग्राम चौमुखा, सांगानेर के वाटिका और चौमूं क्षेत्र में 1575 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कानोता क्षेत्र में भी स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भूमि स्वीकृत की गई। पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के तहत बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत ग्राम चावंड का मंड और नारायणपुरा में 600-600 वर्गमीटर भूमि पर पशु चिकित्सा उपकेंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए भी अहम फैसले लिए गए। ग्राम आकेड़ा में 33/11 केवी सबस्टेशन तथा रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत मुहाना क्षेत्र में ग्रिड सब-स्टेशन के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery