Monday, July, 27,2026

हाइटेंशन लाइन का 'झटका'... दो दिन में 200 को नोटिस

जयपुर: अजमेर रोड स्थित पृथ्वीराज नगर जोन के गजसिंहपुरा और आसपास की कॉलोनियों में हाइटेंशन (एचटी) लाइन के सेफ्टी कॉरिडोर को लेकर जारी किए जा रहे नोटिसों ने सैकड़ों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन में जेडीए की ओर से करीब 200 नोटिस बाटे जा चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में 900 से 1000 मकानों और दुकानों को नोटिस दिए जाने की तैयारी है।

वर्षों से इन कॉलोनियों में रह रहे परिवारों के सामने अब अपने घर और कारोबार पर संकट खड़ा हो गया है। नोटिस मिलने के बाद पूरे इलाके में भय, असमंजस और गुस्से का माहौल है। अजमेर रोड पावर हाउस से मानसरोवर- पृथ्वीराज नगर होते हुए गुजर रही हाइटेंशन लाइन के सेफ्टी कॉरिडोर में आने वाले निर्माणों पर कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जनहित याचिका के अनुपालन में की जा रही है।

अजमेर रोड से गोपालपुरा बाईपास तक करीब 800 मीटर तथा बाईपास से नारायण विहार तक लगभग 500 मीटर क्षेत्र को
प्रभावित माना गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने प्रभावित लोगों को धारा-72 के तहत सात दिन का नोटिस जारी कर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया है। गजसिंहपुरा, शक्ति नगर, जनकपुरी, किशोर विहार, पीतांबर नगर, रामदेव कॉलोनी और जानकी विहार सहित कई कॉलोनियां इस कार्रवाई की जद में हैं।

निवासियों की उड़ी रातों की नींद

निवर्तमान पार्षद पीयूष किराडू ने बताया कि नोटिस चस्पा होने के बाद सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों की है, जो पिछले 20 से 25 वर्षों से इन कॉलोनियों में रह रहे हैं। स्थानीय निवासी महेश अग्रवाल ने बताया कि घर के बाहर नोटिस लगने के बाद परिवार की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत से बनाया घर अब खतरे में है और फ्लैट में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि यदि कार्रवाई हुई तो वे आखिर कहां जाएंगे। पृथ्वीराज नगर विकास समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि 20-25 वर्ष पुरानी बसी कॉलोनियों पर नए नियम लागू कर नोटिस देना उचित नहीं है। उनका दावा है कि यदि कार्रवाई हुई तो 700 से 800 मकान प्रभावित हो सकते हैं। इसी आशंका को लेकर लोगों ने जेडीए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

पीटी सर्वे के बाद दिए जा रहे नोटिस

इधर जेडीए की ओर से पीटी सर्वे और डिमार्केशन के आधार पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जेडीए अधिकारियों के अनुसार दो-तीन दिनों में सभी प्रभावित मकानों और दुकानों को नोटिस वितरित कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रभावित पक्षों को एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery