Wednesday, November, 05,2025

अब 6000 वर्ग किमी में फैला JDA रीजन 27 जोन में होगा प्रशासनिक विभाजन

जयपुर: राजधानी जयपुर में अब जेडीए प्रशासन का दायरा पहले से दोगुना हो गया है। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में अधिसूचना जारी कर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) क्षेत्र को 3000 वर्ग किमी से बढ़ाकर लगभग 6000 वर्ग किमी कर दिया गया है। इस विस्तार के साथ ही जेडीए ने अपने पूरे क्षेत्र को प्रशासनिक सुविधा और सुचारू विकास कार्यों के लिए 27 जोनों में बांटने का निर्णय लिया है। इन जोनों की सीमाओं का निर्धारण कर लिया गया है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आदेश भी जारी किए जाएंगे।

पुराने जोन की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं

जोन संख्या 1 से 8 तक की सीमाओं में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इन आठों जोन की सीमाएं पूर्ववत यथावत रखी गई हैं, जबकि जोन संख्या 9 से 14 तक की सीमाओं में संशोधन किया गया है। पुराने इलाकों को शामिल करते हुए इन जोन की सीमाओं में आवश्यकतानुसार फेरबदल किया गया है। इसके अलावा पृथ्वीराज नगर उत्तर और पृथ्वीराज नगर दक्षिण को दो अलग-अलग संपूर्ण जोन के रूप में निर्धारित किया गया है। दोनों क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से जोन व्यवस्था में शामिल किया गया है, ताकि योजना और कार्यान्वयन में स्पष्टता रहे।

सीमाओं का किया पुनः निर्धारित

जोन संख्या 9 में सांगानेर तहसील के राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। इस जोन की पूर्वी सीमा को बढ़ाकर बस्सी तहसील की सीमा तक विस्तारित किया गया है। जोन 10 में जमवारामगढ़ तहसील के नायला और भुज जैसे गांव जोड़े गए हैं। जोन 11 की सीमाएं अजमेर रोड से लेकर माधोराजपुरा और फागी तहसील तक फैली हैं। इसमें सांगानेर तहसील के कई गांव शामिल किए गए हैं। जोन 12 में सांगानेर, कालवाड़ और जयपुर तहसील के गांवों को जोड़ा गया है।

सीमाएं पुनः निर्धारित

जेडीए के जोन 13 और 14 में भी सीमाएं पुन निर्धारित की गई हैं। जोन 13 में आमेर तहसील के समस्त गांव, शाहपुरा तहसील की सीमाएं और जमवारामगढ़ के कुछ गांव शामिल किए गए हैं। जोन 14 में चाकसू तहसील के काठावाला, तितरिया और शिवदासपुरा जैसे गांव शामिल किए गए हैं।

11 नए प्रशासनिक जोन, 1354 राजस्व गांव शामिल

किनेडीए ने जोन संख्या 15 से 25 तक कुल 11 नए नशासनिक जोन सृजित किए गए हैं। इन नए नोनों में वे गांव और क्षेत्र शामिल किए गए हैं जो हाल ही में जेडीए क्षेत्र में जोड़े गए थे। इन क्षेत्रों मैं शाहपुरा, विराटनगर, चौमूं, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, फुलेरा, नौजमाबाद, दूदू, फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, कोटखावदा, बस्सी, आंधी और तूंगा तहसीलों
के गांव शामिल है। इन सभी जोन का सीमांकन जमीनी हकीकत, भौगोलिक स्थिति और भविष्य की शहरी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जेडीए का मानना है कि इस नए ढांचे से विकास कार्य अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू किए जा सकेंगे। अब कुल 1354 राजस्व गांव इन 27 जोन में विभाजित होकर योजनाओं का हिस्सा बनेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery