Friday, July, 17,2026

अंधेरे में डूबा जनाना अस्पताल 25 नवजातों की अटकी 'सांसें'

जयपुर: प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर पहले से सवालों के घेरे में खड़े चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे के लिए गुरुवार को जयपुर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल से आई खबर ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर करीब 2:15 बजे बहाल हो सकी। करीब तीन घंटे से अधिक तक चले इस ब्लैक आउट ने राजधानी के सबसे बड़े महिला अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों और बैकअप सिस्टम की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।

बिजली बंद होते ही अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू, ब्लड बैंक, लैब, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड और लिफ्ट सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो गई। सबसे गंभीर स्थिति एनआईसीयू में भर्ती 25 नवजात शिशुओं की की रही, जिनकी जिंदगी जीवनरक्षक उपकरणों पर निर्भर थी। यूपीएस बैकअप खत्म होने की आशंका के बीच स्टाफ और परिजनों ने कुछ समय तक एम्बू बैग से नवजातों को सांस दिलाई और जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी तक शुरू कर दी। बाद में दूसरी बिजली लाइन से सप्लाई जोड़कर आवश्यक उपकरण चालू किए गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल प्रशासन को एसएमएस अस्पताल और महिला अस्पताल, सांगानेरी गेट से इंजीनियर बुलाने पड़े, जबकि पीडब्ल्यूडी की टीम भी मौके पर पहुंची। हालात यह हुए कि लेबर रूम और वार्डों में पंखे बंद होने से प्रसूताएं गर्मी और घुटन से बेहाल हो गईं। कई महिलाओं को वार्ड छोड़कर बाहर बैठना पड़ा ।

तीन घंटे बंद रहा ओटी

बिजली संकट के कारण पहले से तय कई ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। एक ऑपरेशन के दौरान अचानक अंधेरा छा जाने से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उस समय कोई गंभीर मरीज ऑपरेशन टेबल पर नहीं था, जिससे बड़ा संकट टल गया।

स्पार्किंग के कारण हुई बिजली बाधित स्पार्किंग के कारण एक फेज की

बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीकी टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया और महत्वपूर्ण विभागों को जनरेटर और यूपीएस से जोड़ दिया गया। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर को अलग बिजली आपूर्ति दी गई थी और यदि स्थिति लंबी होती तो मरीजों को अन्य अस्पतालों मे स्थानांतरित किया जाता।

ब्लड बैंक पर पड़ा सबसे अधिक असर

बिजली गुल होने का सबसे अधिक असर अस्पताल के ब्लड बैंक पर पड़ा। यहां करीब 200 यूनिट रक्त और रक्त अवयव नियंत्रित तापमान पर सुरक्षित रखे जाते हैं। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से इन रक्त यूनिटों के खराब होने का खतरा पैदा हो गया। कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर तापमान बनाए रखने की मशक्कत करनी पड़ी। यदि बिजली कुछ और देर बंद रहती तो बड़ी मात्रा में रक्त खराब होने की आशंका थी। हालांकि ब्लड को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की भी तैयारी शुरू हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि यदि बिजली संकट लंबा चलता तो मरीजों और नवजातों को जेके लोन अस्पताल या महिला अस्पताल में शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery