Friday, September, 26,2025

ठाकुर जी ने किया नौका विहार

जयपुर: भाद्रपद शुक्ल एकादशी जलझूलनी (डोल ग्यारस) पर बुधवार को सम्पूर्ण शहर भक्ति और आस्था में सराबोर हो गया। सुबह से ही छोटे-बड़े सभी वैष्णव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। शंख, घंटा, नगाड़े और जयकारों की गूंज के बीच नगर भ्रमण के लिए डोल यात्राएं निकलीं जिनमें ठाकुर जी को मनोहारी साज-सज्जा के साथ पालकी और झूले में विराजमान कर भक्तों के बीच लाया गया।

गोनेर के लक्ष्मी जगदीश मंदिर में प्रातः पंचामृत से अभिषेक कर ठाकुर जी को नूतन पोशाक धारण कराकर खीर मालपुए का भोग लगाया। शाम को भगवान जगदीश के विग्रह सालिगराम जी को पीताम्बरी पोशाक धारण कराकर पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार होते हुए जगनाथ सरोवर पहुंची, जहां ठाकुर जी को नौका विहार कराया गया। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी भगवान के दर्शन किए। महंत हनुमान दास ने बताया कि सरोवर की पाल पर संध्या आरती के बाद ठाकुर जी को मंदिर लाकर विश्राम कराया गया।

गोविंद देव जी ने धारण किया नटवर वेश

गोविंद देव जी मंदिर में जलझूलनी महोत्सव महंत अंजन कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में भव्य रूप से मनाया गया। ग्वाल झांकी के बाद ठाकुर श्रीजी को विशेष नटवर वेश में सजाया गया। सालिग्राम जी को खाट पर विराजमान कर तुलसी मंच पर ले जाकर पंचामृत अभिषेक एवं चंदन श्रृंगार हुआ। मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि परिक्रमा एवं संध्या आरती के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।

हाथोजधाम में सजाई विशेष झांकी

हाथोज धाम में बुधवार को जलझूलनी ढोल एकादशी के अवसर पर सीताराम जी, राथा गोविन्द जी और बालाजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। सुबह स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज की मौजूदगी में भगवान लड्डू गोपाल और शालिग्राम का पंचामृत से अभिषेक हुआ। संध्या को ठाकुरजी स्वर्ण झूले पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भ्रमण के बाद भगवान को फलाहार अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery