Monday, March, 16,2026

जैसलमेर में अति संवेदनशील गवाह बयान केंद्र स्थापित

जैसलमेर/जयपुर: प्रदेश में न्याय व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य का अति संवेदनशील गवाह बयान केंद्र जैसलमेर जिला न्यायालय परिसर में स्थापित किया गया है। इस केंद्र का लोकार्पण राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने किया।

यह केंद्र सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पूर्ण पालना में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों, यौन उत्पीड़न पीड़ितों, मानव तस्करी के मामलों में शामिल गवाहों और अन्य अति संवेदनशील गवाहों को बिना किसी डर या दबाव के सुरक्षित, गोपनीय और अनुकूल वातावरण में बयान दर्ज कराना है। इस सुविधा से गवाहों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और न्याय प्रक्रिया अधिक प्रभावी व निष्पक्ष बनेगी।

जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने इस केंद्र को जैसलमेर के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि न्याय प्रणाली में विश्वास भी बढ़ाएगी। यह पहल राजस्थान में संवेदनशील गवाहों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जो बच्चों और कमजोर वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच प्रदान करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery