Thursday, April, 30,2026

टिकट नहीं मिलने पर भड़के युवा, बैनर फाड़ा-बेंच पलटी

जयपुर: सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल मुकाबले से पहले टिकट को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम के बाहर भारी हंगामा हो गया। टिकट लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतारों के बीच अचानक कुछ युवकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज युवकों ने स्टेडियम के गेट पर लगे राजस्थान रॉयल्स के बैनर को फाड़ पटक दी। दिया और लोहे की बेंच उठाकर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है और आम दर्शकों को जानबूझकर वंचित रखा जा रहा है। सूचना पर एडीसीपी (साउथ) ललित शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के बावजूद स्थिति काबू में न आने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया, जिसके बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव बना रहा।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागूः मैच के दौरान स्टेडियम क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। टोंक रोड पर दबाव बढ़ने पर गांधी नगर मोड़, गांधी सर्किल और आरबीआई कट से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। जेडीए चौराहा, स्टैच्यू सर्किल और पंकज सिंघवी मार्ग सहित कई प्रमुख रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। स्टेडियम के चारों ओर नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

टिकट ब्लैक करने के आरोप

टिकट लेने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि दलालों के पास टिकट आसानी से उपलब्ध हैं, जबकि आम लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यदि टिकट समाप्त हो चुके थे तो इतनी लंबी कतारें क्यों लगवाई गई। महिलाएं भी बड़ी संख्या टिकट के लिए पहुंची थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी टिकट न मिलने से नाराजगी और बढ़ गई।

सुरक्षा में तैनात रहेगा भारी बल

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 12 एडीसीपी, 8 एसीपी, 17 इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 430 पुलिस जवान, 6 आरएसी कंपनियां, 300 होमगार्ड के साथ ईआरटी, क्यूआरटी, घुड़सवार और स्नाइपर टीम शामिल हैं। पुलिस बल शहर के प्रमुख स्थानों और स्टेडियम परिसर में निगरानी रखेगा, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

मॉकड्रिल से परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

इधर, आईपीएल मैच से पहले SMS स्टेडियम में तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। जिला कलेक्टर की ओर से गठित कमेटी ने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। एडीएम युगांतर शर्मा के नेतृत्व में स्टेडियम परिसर में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और दर्शक प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। प्रवेश-निकास व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सघन तलाशी और पुलिस बल की तैनाती का परीक्षण किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery