Thursday, April, 30,2026

समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट, निवेशकों को दें राहत: जिला कलेक्टर

जयपुर: जयपुर जिले में 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' के तहत किए गए एमओयू की प्रगति को तेज करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 187 एमओयू साइन किए गए हैं, जिनकी कुल प्रस्तावित निवेश राशि 33,698.21 करोड़ रुपए है। इनमें से 30 एमओयू पर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है, जिससे 2,965.88 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतर रहा है। यह कुल एमओयू का लगभग 16.04% है। कलेक्टर ने 28 लंबित एमओयू (3,139.65 करोड़) और 129 निवेशक स्तर पर लंबित एमओयू (27,592.68 करोड़) की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery