Monday, July, 27,2026

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 31 जुलाई को आएंगे जयपुर

जयपुर: राजधानी जयपुर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शांति मध्यस्थता और कानून के शासन पर वैश्विक विमर्श का केंद्र बनेगी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'Peace Mediation and the Rule of Law' का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। वे 31 जुलाई को जयपुर आएंगे।

सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के न्यायविद, विधि विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। सम्मेलन में शांति स्थापना में मध्यस्थता की भूमिका, कानून के शासन और इससे जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। आयोजन को लेकर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे रालसा के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्री सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे।

तीन दिवसीय आयोजन के जरिए जयपुर में शांति मध्यस्थता और कानून के शासन से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने की तैयारी है। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और विधि के शासन की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery