Wednesday, April, 29,2026

प्रदेश का पहला 'वॉटर पॉजिटिव' एयरपोर्ट बना जयपुर

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब यह एयरपोर्ट 'वॉटर पॉजिटिव' बन गया है। इसका अर्थ है कि जितना पानी यह उपयोग करता है, उससे अधिक पानी का संरक्षण कर उसे भूजल में वापस जोड़ता है। राजस्थान का यह पहला एयरपोर्ट है जिसे यह मान्यता मिली है।

यह प्रमाणन ग्लोबल एजेंसी ब्यूरो वेरिटास ने एयरपोर्ट की संपूर्ण जल प्रबंधन व्यवस्था की जांच के बाद प्रदान किया है। जल संकट से जूझ रहे राजस्थान में यह उपलब्धि सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट ने पानी बचाने और संरक्षण के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट पर 18 गहरे एक्वीफर रिचार्ज पिट्स बनाए गए हैं, जिनकी मदद से वर्षा जल का संचयन किया जाता है और भूजल को रिचार्ज किया जाता है।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के एक वर्ष में एयरपोर्ट ने कुल 1,03,387 किलोलीटर पानी का उपयोग किया। वहीं, इस अवधि में 1,37,085 किलोलीटर पानी को रीसायकल और रिचार्ज के माध्यम से पर्यावरण में वापस जोड़ा गया यानी उपयोग से काफी अधिक पानी का संरक्षण किया गया। एयरपोर्ट 100 प्रतिशत अपशिष्ट जल (वेस्ट वॉटर) को ट्रीट कर रीसायकल करता है और उसका उपयोग बागवानी तथा हरियाली विकसित करने में करता है। इससे ताजे पानी की खपत में उल्लेखनीय कमी आई है।

पानी बचाने की आधुनिक तकनीकें

पानी की बर्बादी रोकने के लिए एयरपोर्ट पर सेंसर आधारित नल लगाए गए हैं, जिनसे आवश्यकता से अधिक पानी नहीं बहता। साथ ही डिजिटल वॉटर फ्लो मीटर के माध्यम से हर स्थान पर पानी के उपयोग की निगरानी की जा रही है। एयरपोर्ट वॉटरलेस यूरिनल जैसी नई तकनीकों को भी अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। 100% ट्रीटेड पानी का रीसायकल, ताजे पानी की खपत में कमी और मजबूत वर्षा जल संचयन व्यवस्था ये तीन मुख्य आधार है, जिनकी वजह से यह प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

जल संकट वाले क्षेत्र में उदाहरण

जयपुर जल संकट वाला क्षेत्र है। ऐसे में एयरपोर्ट का यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन लंबे समय से जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रहा है। वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और रीसाइक्लिंग के माध्यम से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि व्यस्त हवाई अड्डे भी पर्यावरण के अनुकूल तरीके से संचालित किए जा सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery