Friday, March, 06,2026

अवैध गैस रीफिलिंग पर कलेक्टर की सख्ती

जयपुर: जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अवैध गैस रीफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जयपुर में शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में "ऑपरेशन प्रवर्तन सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर" की समीक्षा बैठक हुई। नवंबर में 29 कार्रवाइयां की गई, 939 गैस सिलेंडर जब्त हुए और 22 प्राथमिकियां दर्ज हुईं। तीनों तेल कंपनियों को सिलेंडर डिलीवरी शत-प्रतिशत ओटीपी आधारित करने, उज्ज्वला योजना व एनएफएसए लाभार्थियों की निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रवर्तन निरीक्षकों को औचक निरीक्षण, अवैध रीफिलिंग पर कठोर कार्रवाई और मासिक रिपोर्ट भेजने को कहा। सिलेंडर ट्रैकिंग सिस्टम मजबूत करने, पुलिस को आसूचना आधारित छापे मारने के आदेश दिए। गैस वाहनों पर एजेंसी ब्रांडिंग अनिवार्य, सड़क किनारे डंपिंग प्रतिबंधित और घनी आबादी के गोदाम परिधि में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में एडीएम (दक्षिण) युगांतर शर्मा, जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण, आईओसी उप महाप्रबंधक मनोहर रॉय, हिंदुस्तान पेट्रोलियम क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल सेठ, भारत पेट्रोलियम राज्य प्रमुख बिमलेंदु मंडल सहित विक्रय प्रबंधक, पुलिस उपायुक्त, उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा व प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery