Thursday, June, 11,2026

सिलेंडर फटने जैसे धमाके कांप उठा इलाका

जयपुर:  राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके की करीम नगर तलाई में अवैध पटाखा फैक्ट्री के बारूद भरे गोदाम में लगी आग ने पूरा इलाका दहला दिया। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट इतने तेज थे कि आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने शुरू में सोचा कि गैस सिलेंडर फटे हैं, लेकिन जब फैक्ट्री में आग फैलती दिखी तो वे बचाव कार्य में जुट गए। दमकल पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी के टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडरों को फटने से पहले लिया गया। बाहर निकाल झुलसे लोगों को निकालकर जेएनयू मेडिकल कॉलेज और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। दो दमकलों की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। मामले में अधिकारियों ने थाने के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत व लापरवाही के संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

फैक्ट्री सील

हादसे की सूचना पर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा, एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। कमिश्रर ने कहा कि अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक और भूखंड मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

हादसे पर जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जान बचाने में खुद झुलसे

स्थानीय निवासी हाशिम अंसारी ने आग की लपटों में कूदकर कई लोगों को बचाया। इस दौरान उनका पैर बुरी तरह जल गया। टैंकर का पाइप लेकर वे अंदर घुसे और चार लोगों को बाहर निकाला। फैक्ट्री में रखे कोहिनूर ब्रांड के पटाखे पूरी तरह राख हो गए। हादसे में न सिर्फ फैक्ट्री जलकर खाक हुई, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी उजड़ गई। पुलिस-प्रशासन अब फैक्ट्री लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और अवैध संचालन की पूरी जांच कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery