Thursday, June, 11,2026

लाक्षागृह बनी अवैध पटाखा फैक्ट्री आठ लोग जिंदा जले

जयपुर: खोह नागोरियान की एक संकरी बस्ती में 55 वर्ग गज के मकान में दो वर्षों से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री मंगलवार को अचानक लाक्षागृह में बदल गई। बारूद में लगी आग और लगातार हुए धमाकों ने कुछ ही मिनटों में आठ जिंदगियों को निगल लिया। रिहायशी इलाके के बीच संचालित इस अवैध कारोबार ने न केवल आठ परिवारों के चिराग बुझा दिए, बल्कि प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले आग लगी और फिर एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। मृतकों में मोहम्मद अशरफ (40) पुत्र मोहम्मद शकील, मोहम्मद रब्बिल (16) पुत्र मोहम्मद सिकंदर, अब्दुल वहीद (46) पुत्र अब्दुल अजीज, समीर खान (20) पुत्र अनीस खान, बिलाल (28) पुत्र नासिर खान, आजिम (18) पुत्र नासिर खान, नासिर खान (25) पुत्र मोहम्मद अली और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। छह शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि दो शव अभी मुर्दाघर में रखे गए हैं।

शरीर पर बारूद और लपटें

हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि कई लोग शरीर पर आग की लपटें लिए जान बचाने के लिए भागते नजर आए। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को बाहर निकाला और दमकल कर्मियों के साथ राहत कार्य में जुट गए। कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण यह हादसा हुआ है, जबकि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना से एक किमी दूर चल रही थी अवैध फैक्ट्री

जांच में सामने आया है कि परिसर में पिछले करीब दो वर्षों से पटाखों की पैकिंग और भंडारण का काम चल रहा था। हादसे के समय वहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री के साथ करीब 50 किलो बारूद भी रखा हुआ था। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि थाना खोह नागोरियान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर संचालित इस गतिविधि की जानकारी जिम्मेदार विभागों को कैसे नहीं लगी। पुलिस के अनुसार मकान मालिक याकूब खान और किराएदार फिरोज खान घटना के बाद से फरार हैं। दोनों की तलाश जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery