Thursday, April, 30,2026

राजधानी में मखमल में टाट का पैबंद बन रही हैं अवैध कॉलोनियां

जयपुर: जयपुर में अवैध कॉलोनियां बसाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब सिरसी रोड इलाके में भी भू-कारोबारियों ने एक नई अवैध कॉलोनी बसाना शुरू कर दिया है। इस कॉलोनी का नाम बजरंग वाटिका-ए है, जो महर्षि अरविंद विश्वविद्यालय के ठीक सामने कालवाड़ तहसील के ग्राम निमेड़ा में विकसित की जा रही है। यह अवैध कॉलोनी जेडीए जोन-12 के अंतर्गत सिरसी रोड के पास खसरा नंबर 4 की 2.84 हेक्टेयर भूमि पर बनाई जा रही है। जेडीए की किसी भी तरह की स्वीकृति के बिना यहां धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। चारदीवारी, दुकानों और सड़कों का काम तेज गति से हो रहा है। कई भूखंडों और दुकानों पर चारदीवारी पहले ही तैयार कर ली गई है। स्थानीय निवासियों ने जेडीए की प्रवर्तन शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

हर आय वर्ग के लिए प्लॉट, लेकिन नियमों की धज्जियां

कॉलोनी में 83.89 से लेकर 305 वर्ग गज तक के भूखंड बनाए गए हैं, ताकि हर आय वर्ग के खरीदार आकर्षित हो सकें। निमेड़ा बस स्टैंड के नजदीक स्थित इस कॉलोनी में 100, 122, 144, 187, 195, 245 और 305 वर्ग गज के प्लॉट शामिल हैं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में जेडीए के राजस्व को नुकसान हो रहा है। भू-कारोबारियों ने कृषि भूमि को बिना 90-ए रूपांतरण प्रक्रिया के ही कॉलोनी में तब्दील कर दिया है। इससे रूपांतरण शुल्क और लेआउट प्लान अनुमोदन शुल्क जैसी राशि जेडीए के खजाने में जमा नहीं हो पा रही है।

व्यावसायिक भूखंडों की भरमार

  • इस अवैध कॉलोनी का लेआउट प्लान स्थानीय प्रॉपर्टी बाजार में काफी चर्चा में है। भू-कारोबारियों ने बड़े-बड़े व्यावसायिक प्लॉट सृजित कर चांदी कूटने की तैयारी कर ली है।
  • 200 फीट चौड़ी सड़क पर एक तरफ 24 और दूसरी तरफ 28 व्यावसायिक भूखंड बनाए गए है।
  • 100 फीट चौड़ी सड़क पर 35व्यावसायिक भूखंड (27.77 वर्ग गज प्रत्येक) सृजित किए गए हैं।
  • इसी सड़क पर आगे और 13 व्यावसायिक भूखंड बनाए गए हैं।
  • ये सभी प्लॉट जोनल प्लान में प्रस्तावित 200 और 100 फीट की सड़कों के दोनों ओर स्थित है। भू-कारोबारी इन प्रस्तावित सड़कों को नक्शे में दिखाकर भूखंडों को मुंह मांगे दामों पर बेच रहे हैं।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery