Thursday, January, 29,2026

मुख्यमंत्री ने दिखाई सदाशयता, बिना वैकेंसी चार आईएएस को ACS पद पर दी पदोन्नति

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सदाशयता से हायर ब्यूरोक्रेसी में हर्ष का माहौल है। एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए 1996 बैच के चार वरिष्ठ अधिकारियों अजिताभशर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को नए साल का तोहफा देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। प्रशासनिक जानकारों के अनुसार राज्य में वर्तमान में ACS स्तर पर कोई रिक्ति नहीं थी। स्वीकृत 14 पदों के मुकाबले, सुबोध अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बावजूद 1 जनवरी 2026 को पहले से ही 15 ACS पदस्थ हैं।

ऐसे में यदि नियम-कायदों की पालना की जाती, तो 1996 बैच के किसी भी IAS अधिकारी को इस बार प्रमोशन मिलना संभव नहीं था, लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ने बड़प्पन और सदाशयता दिखाई है। अब राज्य में कुल 19 ACS हो गए हैं। इसी 31 जनवरी को शुभ्रासिंह के सेवानिवृत्त होने पर यह संख्या घटकर 18 रह जाएगी। इसके बाद सितंबर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का सेवानिवृत्त होना प्रस्तावित है।

फिलहाल पदोन्नत किए गए चारों ACS को उनके वर्तमान पदों पर ही बनाए रखा गया है। 1 जनवरी से कुल 61 IAS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, लेकिन कार्मिक विभाग (DoP) ने फिलहाल सभी को यथास्थान बनाए रखा है। जानकारों के अनुसार IAS की एक ट्रांसफर लिस्ट जल्द आ सकती है। वर्तमान में तीन IAS अधिकारी APO (Awaiting Posting Orders) चल रहे हैं- पूरणचंद किशन, खजान सिंह और शैलजा पांडे, इन्हें पोस्टिंग दी जानी है। 21 नवंबर की सूची में IAS अधिकारी रवि जैन को LSG (Local Self Government) के सचिव के साथ स्वायत्त शासन विभाग का आयुक्त भी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने आयुक्त का पद संभाला ही नहीं है और 2021 बैच के IAS अधिकारी जुइकर प्रतीक चंद्रशेखर आज भी विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, जबकि उनकी मूल पोस्टिंग डायरेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन है।

ऐसे में LSG के डायरेक्टर पद पर तत्काल नियुक्ति आवश्यक मानी जा रही है। इसी तरह अतिरिक्त चार्ज पर चल रहे कुछ बड़े विभागों पंचायती राज, मेडिकल एजुकेशन, पर्यटन और MD-RVPNL में फुल-टाइम IAS की पोस्टिंग भी जरूरी है। कुछ अन्य मामलों में भी बदलाव जरूरी माना जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि 10 व 11 जनवरी की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस से पहले IAS की एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery