Tuesday, August, 12,2025

पत्नी की हत्या कर पति 9 साल के बेटे संग फरार

जयपुर: जयपुर के बगरू थाना इलाके में शनिवार शाम पत्नी की हत्या कर पति 9 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। ओमेक्स सिटी स्थित विला के अंदर 32 वर्षीय प्रियंका का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर मिला।आरोपी पति ललित गौतम विला को बाहर से लॉक कर बेटे को लेकर ग्रेटर नोएडा भाग गया। थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि ललित ने प्रियंका के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह बेटे को साथ लेकर फरार हो गया और बाहर से घर को ताला लगा दिया। प्रियंका के मायके वालों ने जब बार-बार कॉल किया और जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। विला बाहर से बंद था और अंदर लाइटें जल रही थीं। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

रात करीब 10:30 बजे बगरू थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां प्रियंका का शव मिला। जांच में पता चला कि आरोपी ललित बेटे को अपने छोटे भाई सोनू के पास ग्रेटर नोएडा में छोड़ गया है। ललित मूल रूप से ग्रेटर नोएडा का निवासी है और जयपुर के महिंद्रा सेज में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच रहने के स्थान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी ललित की तलाश में दबिश दे रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery