Thursday, January, 29,2026

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, आतंक की सोच खत्म होने तक नहीं रुकेगा भारतः राजनाथ सिंह

जयपुर: पिंक सिटी जयपुर ने गुरुवार को भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा, जब यहां पहली बार असैन्य क्षेत्र में 78वां सेना दिवस पूरे भव्यता, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। जगतपुरा स्थित महल रोड (हरे कृष्णा मार्ग) पर आयोजित परेड में सेना की आधुनिक शक्ति, परंपरा और बलिदान का ऐसा संगम दिखा, जिसने जयपुर को राष्ट्रभक्ति का केंद्र बना दिया। लाखों लोगों की मौजूदगी में सेना और जनता के बीच अटूट विश्वास का सजीव प्रदर्शन हुआ।

सेना दिवस समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत के साहस, संयम और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है और जब तक आतंक की सोच का पूरी तरह अंत नहीं हो जाता, तब तक भारत के प्रयास जारी रहेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र-निर्माण का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने 2047 तक भारतीय सेना को दुनिया की सबसे सशक्त सेनाओं में शामिल करने के संकल्प को दोहराया।

राजस्थान के युवा सेना में भर्ती के लिए उत्सुक रहते हैं: सीएम भजनलाल

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वीर सपूतों और शौर्य की भूमि है। राज्य आज अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। उन्होंने राजस्थान के वीर योद्धाओं की बहादुरी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा की और अपने प्राणों की आहुति भी दी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं की प्रशंसा की और कहा कि आज भी राजस्थान के युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं और इसके लिए हमेशा तत्पर व उत्सुक रहते हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को जयपुर के लिए गौरव का क्षण बताया, जो सैन्य गौरव और जन-सेना के अटूट विश्वास का जीवंत प्रतीक बन गया है।

भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारः द्विवेदी

परेड के बाद थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लगातार खुद को आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य सैनिक को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसे और अधिक सक्षम बनाना है। उन्होंने जयपुर की जनता और राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सेना की सबसे बड़ी ताकत है।

स्वदेशी हथियारों की झलक

बिगुल की गूंज के साथ शुरू हुई परेड में सेना की स्वदेशी और आधुनिक सैन्य क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी बैरल रेंकिट सिस्टम, आकाशतीर मिसाइल प्रणाली, भीष्म और अर्जुन टैक, अपग्रेडेड बख्तरबंद वाहन और अत्याधुनिक हथियारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आकाश में अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों की उड़ान और जगुआर लड़ाकू विमानों की गर्जना ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। चेतक हेलीकॉप्टरों से की गई पुष्पवर्षा के बीच पूरा महल रोड तिरंगे के रंग में रंग गया। परेड के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और अन्य अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले शहीद जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया। शहीदों के परिजनों द्वारा पदक ग्रहण के समय पूरा वातावरण भावुक हो उठा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery