Friday, April, 10,2026

प्रदेश में पहली बार बिना मैचिंग के किया लिवर ट्रांसप्लांट

जयपुर: जयपुर में सीतापुरा स्थित निजी अस्पताल के सेंटर फॉर डाइजेस्टिव साइंसेज की लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ टीम को मेडिकल साइंस के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। अस्पताल का दावा है कि यह राज्य का पहला एबीओ इनकंपैटिबल लिवर ट्रांसप्लांट है। खास बात यह है कि लिवर की खराबी से पीड़ित गंभीर रोगी को अन्य ब्लड ग्रुप के डोनर से प्राप्त लिवर लगाया गया और यह पूरी तरह सफल रहा। इसके साथ ही उन रोगियों के लिए भी जीवन की राह खुल गई है, जिनके पास मैचिंग ब्लड ग्रुप का डोनर नहीं है। लिवर सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ नैमिष एन. मेहता ने बताया कि भूरथल निवासी 44 वर्षीय मदन गोपाल मीना को पिछले डेढ़ वर्ष से पीलिया की वजह से बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा था। उन्हें पेट में पानी भरने और बार-बार बेहोशी जैसी समस्याएं हो रही थीं, जिससे उनकी स्थिति लिवर फेलियर तक पहुंच गई थी, जब रोगी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि उनकी जान सिर्फ लिवर प्रत्यारोपण से ही बचाई जा सकती है।

दी गई इम्यूनो मॉड्यूलेटरी थैरेपी

सर्जरी की एक बड़ी चुनौती यह थी कि मैचिंग ब्लड ग्रुप का डोनर नहीं मिल पा रहा था। मरीज मदन गोपाल मीना की पत्नी बसना देवी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव था, जबकि रोगी का बी पॉजिटिव। डोनर के ब्लड ग्रुप को मैच करने के लिए विशेष प्लाज्मा फेरेसिस द्वारा रोगी के शरीर से 'ए' एंटीबॉडीज को कम किया गया। साथ ही भविष्य में भी रोगी को कोई समस्या न हो, इसके लिए इम्यूनो मॉड्यूलेटरी थैरेपी दी गई। यह प्रक्रिया ऑपरेशन से कुछ दिन पहले की गई थी। इस प्रकार, डोनर द्वारा प्राप्त लिवर के हिस्से को रोगी के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। ब्लड में एंटीबॉडीज की अनुपस्थिति के कारण रोगी के शरीर ने नए लिवर को रिजेक्ट नहीं किया।

डॉक्टरों की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में डॉ. नैमिष एन. मेहता के साथ हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. करण कुमार, ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ आनंद नागर, डॉ. विनय महला, गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आनंद जैन, ट्रांसप्लांट एनेस्थेटिस्ट डॉ. गौरव गोयल और डॉ. कौशल बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. करण कुमार ने बताया कि इस सफलता ने राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। साथ ही बिना मैचिंग डोनर से प्रत्यारोपण की इस प्रक्रिया ने सैकड़ों लिवर रोगियों के लिए आशा की किरण जगाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery