Thursday, April, 30,2026

भंडारी हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के बेचा जा रहा था 'ट्राइमेक्स' इंजेक्शन

जयपुर: सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन और राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने गोपालपुरा बाईपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि अस्पताल से जुड़ी जयभवानी फार्मेसी के नाम पर 'ओह-मेन' (Oh-Men) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिना DCGI अप्रूवल के 'ट्राइमेक्स' नाम का इंजेक्शन बेचा जा रहा था। यह इंजेक्शन पैपावेरिन, एल्प्रोस्टैडिल और क्लोरप्रोमाजिन के कॉम्बिनेशन से बनाया गया था, जिसका इस्तेमाल अस्पताल में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (नपुंसकता) के इलाज के लिए किया जाता है। हालांकि, इन तीनों दवाओं का यह तैयार कॉम्बिनेशन DCGI की अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल नहीं है। बाजार में ब्रांड नाम 'ट्राइमेक्स' बनाकर बेचना पूरी तरह गैरकानूनी है। जांच में पता  चला कि अस्पताल का कर्मचारी मनीष कुमार सोनी इस घोटाले में मुख्य आरोपी है। उसने 2019 से सहायक पद पर काम करते हुए अस्पताल के दस्तावेजों, मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों के फर्जी साइन का दुरुपयोग किया। मरीजों को डॉक्टर बनकर महंगे चार्ज वसूले और 'ओह- मेन' प्लेटफॉर्म के जरिए दवाएं भेजकर पैसे अपने अकाउंट में जमा किए। अस्पताल की फार्मेसी के जीएसटी नंबर का भी गलत इस्तेमाल किया गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मनीष कुमार सोनी के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज कराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery