Thursday, April, 30,2026

पार्किंग खाली, सड़क पर गाड़ियां... जनपथ पर ट्रैफिक बेहाल

जयपुर: पार्किंग राजस्थान हाई कोर्ट के सामने जेडीए द्वारा बनाई गई दो मंजिला अत्याधुनिक भूमिगत का संचालन 2 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है, लेकिन हाई कोर्ट की सबसे महत्वपूर्ण सड़क जनपथ पर अवैध पार्किंग की समस्या अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। करीब 60 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्किंग में 701 वाहनों की क्षमता है, फिर भी कई अधिवक्ता से लेकर वादी प्रतिवादी तक सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर हाई कोर्ट चले जाते हैं।
नगर निगम द्वारा संचालित इस भूमिगत पार्किंग में 511 चौपहिया और 190 दुपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रथम तल पर 237 चौपहिया व 190 दुपहिया, जबकि द्वितीय तल पर 274 चौपहिया वाहनों की पार्किंग हो सकती है। पार्किंग लगभग 9 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें सात लिफ्ट, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, फोर्स वेंटिलेशन और अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध है। यहां भूमिगत कॉरिडोर से सीधे हाई कोर्ट तक पहुंचने की सुविधा भी है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी सड़क पर अवैध पार्किंग जारी है। पार्किंग शुरू होने के बाद जेडीए और नगर निगम का दावा था कि इससे जनपथ, अंबेडकर सर्किल से स्टैच्यू सर्किल तक अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बेरिकेडिंग बेअसर

दो मंजिला अत्याधुनिक भूमिगत पार्किंग की हकीकत कुछ और ही है। जनपथ पर ट्रैफिक पुलिस ने 'नो पार्किंग' के बोर्ड लगाए हैं और बेरिकेडिंग को प्लास्टिक कोनों से तार से बांध रखा है, ताकि कोई वाहन खड़ा न कर सके। फिर भी मौका मिलते ही सड़क पर वाहन खड़ा कर हाई कोर्ट चले जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले अधिवक्ता, वादी और प्रतिवादी सड़क पर वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिनभर पुलिसकर्मी पार्किंग से वाहन हटवाने में जुटे रहते हैं।

आसपास के मार्गों पर भी जाम के हालात

जनपथ के अलावा आसपास की सड़कों पर भी अवैध पार्किंग की स्थिति बनी हुई है। इससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम रहता है। छोटी सी लापरवाही के कारण न केवल जनपथ, बल्कि गोल्फ ग्राउंड रोड और आसपास के इलाकों में भी वाहनों की कतारें लग जाती हैं। पुलिस के अनुसार, भूमिगत पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग पुरानी आदत और रसूख के कारण सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाई कोर्ट आने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि वे भूमिगत पार्किंग का उपयोग करें और जनपथ को जाममुक्त रखने में सहयोग करें, ताकि यह सुविधा वास्तव में राहत बन सके। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वे दिनभर धूप में मशक्कत करते है, फिर भी लोग नहीं मानते। सड़क पर पार्किंग से रोकने पर कई लोग उलझ पड़ते हैं और रसूख दिखाते हुए अभद्र व्यवहार करते हैं। समझाइश के बावजूद कोई खास असर नहीं पड़ रहा। यदि पढ़े-लिखे लोग खुद जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें, तभी ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery