Monday, March, 16,2026

डॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े वकील, सड़क पर गुजारी पूरी रात

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर के गेट नंबर-3 के बाहर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार देर रात तक जारी रहा। डॉक्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर बैठे वकीलों ने कहा कि मांग पूरी होने तक वे मौके से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही रात्रि भोजन किया और वहीं रात गुजारने का ऐलान कर दिया। इस बीच चिकित्सक संगठनों ने पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और दावा किया कि मेडिकल बोर्ड ने न्यूरो सर्जन को क्लीन चिट दे दी है।

चिकित्सक संगठनों ने कमिश्नर से कहा कि वे भी आंदोलन कर सकते हैं, लेकिन अपने चिकित्सक का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह गिरफ्तारियां होंगी तो चिकित्सक इलाज करना छोड़ देंगे। BCR चेयरमैन की गुहार पर मध्यस्थता के निर्देशः हाई कोर्ट के बाहर 28 घंटे से अधिक समय से चल रहे धरने को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चेयरमैन भुवनेश शमां ने हाईकोर्ट से दखल की गुहार लगाई। जस्टिस इंद्रजीत सिंह की खंडपीठ में मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अदालत ने अतिरिक्त महाधिवक्ता जी.एस. गिल को मध्यस्थता करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने अदालत को पूरी जानकारी दी। कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने से पहले वकीलों को प्रार्थना-पत्र दाखिल करने को कहा। भुवनेश शर्मा ने कहा कि मध्यस्थता नहीं हो सकी। अब याचिका दायर की गई है। हालांकि देर रात तक प्रशासन और बार पदाधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी।

वकीलों का आरोपः पुलिस की निष्क्रियता और भेदभाव

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मंगलवार सुबह से रात तक जनपथ पर डटे रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि सितंबर 2025 में दर्ज एफआईआर के बावजूद मानसरोवर स्थित निविक हॉस्पिटल के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. सोनदेव बंसल के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की इस निष्क्रियता के कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा। वकीलों ने कहा कि सामान्य नागरिक के खिलाफ ऐसे आरोप होते तो तुरंत गिरफ्तारी हो जाती, लेकिन प्रभावशाली लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई को जानबूझकर टाला जा रहा है।

डॉक्टरों का पक्षः बोर्ड ने क्लीन चिट दी, दबाव की रणनीति

दूसरी ओर, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन समेत एक दर्जन चिकित्सक संगठनों (PHNS, JMA, IMA आदि) के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जांच बोर्ड ने न्यूरो सर्जन को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि मरीज की पहले भी सर्जरी हो चुकी थी और दोबारा सर्जरी बेहद जटिल थी। परिजनों को पहले ही बता दिया गया था कि सर्जरी आसान नहीं है। मरीज को हृदय संबंधी समस्या भी थी, इसलिए जोखिम अधिक था। परिजनों को पूरी स्थिति से अवगत कराने के बाद ही उन्होंने सहमति दी थी। चिकित्सक संगठनों का कहना है कि यह चिकित्सा वर्ग पर दबाव बनाने की रणनीति है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery