Tuesday, August, 12,2025

अब कमिश्नर ऑफिस की छत का गिरा प्लाटर

जयपुर: हेरिटेज नगर निगम ने भले ही शहर की 126 इमारतों को जर्जर घोषित कर दिया हो, लेकिन अपने ही मुख्यालय की खस्ता हालत को नजरअंदाज कर दिया गया। सोमवार दोपहर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के दफ्तर के बाहर बरामदे की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे के समय वहां मौजूद तीन होमगार्ड जवान, एक ठेकेदार और कई फरियादी बाल-बाल बचे। सभी ने भागकर जान बचाई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से निगम मुख्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। निगम से मिलने आए एस.सी. सांखला ने बताया कि हादसे के समय लगभग 10 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा प्लास्टर नीचे गिरा। यदि यह लोगों पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पार्षदों ने दी थी चेतावनी

एक सप्ताह पहले कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन को इमारत की जर्जर हालत को लेकर आगाह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने बताया कि कुछ दिन पहले डिप्टी मेयर के कमरे की फॉल सीलिंग भी गिर गई थी। इसके बावजूद मुख्यालय की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

तीन जर्जर इमारतें ढहाईं, लेकिन अपनी अनदेखी

हेरिटेज नगर निगम ने आठ अत्यधिक जर्जर इमारतों में से तीन को खुद ध्वस्त किया है, लेकिन खुद का मुख्यालय कितनी दयनीय स्थिति में है, इसका अंदाजा सोमवार को हुए हादसे से साफ हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery