Thursday, January, 29,2026

टूरिस्ट सीजन में नेहरू बाजार में बरामदा गिरा, बड़ा हादसा टला

जयपुर: नए साल के टूरिस्ट सीजन में जयपुर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। हवा महल, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और हाथी गांव में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन हेरिटेज सिटी की शान, परकोटे के बाजारों की जर्जर हालत चिंता का विषय बनी हुई है। शनिवार देर रात अजमेरी गेट स्थित नेहरू बाजार में एक दुकान का बरामदा अचानक गिर गया।

गनीमत रही कि हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि यह घटना दिन के समय होती तो हज्जारों पर्यटकों और खरीदारों के बीच बड़ा हादसा हो सकता था। व्यापारियों ने बताया कि 17 दिसंबर को नगर निगम के उपायुक्त को लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें दुकान संख्या 173 से 177 तक के पिलर धंसने और छतों में दरारें आने की जानकारी दी गई थी। करीब 15 दिन पहले ही अधिकारियों को खतरे से अवगत करा दिया गया था, लेकिन केवल बैरिकेडिंग और लकड़ी की बल्लियां लगाकर औपचारिकता निभा दी गई। कोई स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे गिरिराज खंडेलवाल ने इस घटना को नगर निगम की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक अपराध है।

जर्जर नाले और ऊंची सड़क से कमजोर हुई नींव

बरामदे के नीचे से गुजरने वाला नाला लंबे समय से जर्जर हालत में है। करीब डेढ़ साल पहले सड़क का लेवल दुकानों से ऊंचा कर दिया गया, जिससे बारिश के दौरान पानी जमा होने लगा और दुकानों की नींव कमजोर होती चली गई। स्मार्ट सिटी के दावों के बावजूद पुराने नाले और संरचनाएं बदहाल है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

विरासत पर खतरा, ऑडिट की मांग

गिरिराज खंडेलवाल ने चारदीवारी क्षेत्र के सभी बाजारों का तत्काल संरचनात्मक ऑडिट कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने भी ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की अपील की है। यह घटना जयपुर की विरासत और पर्यटन छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery