Tuesday, August, 12,2025

शहर में तीन घंटे की बरसात से 'ड्रेनेज सिस्टम' ध्वस्त

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की कमजोर ड्रेनेज व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। करीब तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते कई मुख्य सड़कें दरिया बन गई। इससे कई गाड़ियां फंस गई और कई घरों व दुकानों में भी पानी घुस गया। एमआई रोड, अजमेर पुलिया, कलेक्ट्रेट सर्किल, स्टेशन रोड, वैशाली नगर, सीकर रोड, मुरलीपुरा और झोटवाड़ा जैसे क्षेत्रों में घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। सड़कों पर भरे पानी के चलते वाहन रेंगते नजर आए। बारिश के बाद मंगलवार सुबह सड़कों की हालत खराच दिखी। लोग जगह-जगह हुए गड्डों और जलभराव की समस्या से परेशान दिखे। कई घरों में सीवरेज बैंक होने से दुर्गंध फैल गई। कॉलोनियों में कीचड़ फैल गया। सड़कें धंस गई। कई जगह लोग रात में सो भी नहीं सके। 

सीकर रोड पर 36 करोड़ का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल हो गया। झमाझम बारिश से राजधानी जयपुर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित हुआ बल्कि कई रेलवे अंडरपास भी पानी में डूब गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery