Tuesday, November, 25,2025

टनल में टूटे नियम और बुझ गए दो परिवारों के चिराग

जयपुर: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित घाट की गुणी टनल में दुपहिया और तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रवेश द्वार पर बड़े-बड़े चेतावनी बोर्ड लगे हैं और पुलिस समय-समय पर चालान अभियान भी चलाती है, मगर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रविवार सुबह यही लापरवाही दो युवकों की जान ले गई। तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवको को ऑटो ओवरटेक का प्रयास पड़ा भारी पड़ गया।

सुबह करीब 10:22 बजे दौसा से जयपुर आ रही पावर बाइक टनल से बाहर निकलते वक्त तेज रफ्तार में थी। बाइक सवार योगेश मीणा (17) ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। इससे बाइक ऑटो से टकराकर फिसली गई। इससे दोनों युवक दाहिनी ओर जा गिरे। तभी पीछे बराबर में चल रहे रोड़ी मिक्सर डंपर के पिछले टायर ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद टनल में दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से शव डंपर के नीचे से निकलवाए। दोनों को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टनल में लगा जाम एक घंटे की मशक्कत के बाद खुल सका।

सोशल मीडिया पर सक्रिय, स्टंट करना पसंद

पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश और अजय की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते थे और बाइक स्टंट के वीडियो डालते थे। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के तुरंत बाद मिक्सर डंपर चालक सुंदरलाल शर्मा निवासी ग्रीन सिटी, हीरावाला कानोता (जयपुर) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

टनल में दुपहिया-तिपहिया वाहनों की मनाही

घाट की गुणी टनल में दुपहिया और तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है। प्रवेश द्वार के आसपास चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं। पुलिस समय-समय पर चालान अभियान भी चलाती है, फिर भी बाइक सवार और ऑटो चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी जारी रहती है। रविवार का हादसा इसी लापरवाही का जीवंत उदाहरण बन गया।

सरकारी कर्मियों के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य

इधर, राज्य में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति ने कड़े कदम उठाए है। 19 नवंबर को नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सरकारी कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया। समिति का कहना है कि सरकारी कार्मिक स्वयं अनुशासन का पालन कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें। डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पालन का दैनिक रजिस्टर रखा जाए। नियमों का पालन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एक घंटे बाद खुला जाम

सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को डंपर के नीचे से निकालकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मृतक योगेश मीणा (17) भरतपुर जिले के गांव बल्लभगढ़ भुसावर का रहने वाला था। 12वीं के छात्र योगेश का परिवार खेती करता है। अजय शर्मा (18) दौसा जिले के आभानेरी, बांदीकुई का रहने वाला था और 10वीं में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता श्याम सुंदर शर्मा दही-बड़े का ठेला लगाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery