Thursday, January, 29,2026

हिस्ट्रीशीटर की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल

जयपुर: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके में सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक की बहन की 6 फरवरी को शादी है, जिससे परिवार में खुशी के बीच अचानक दुख का माहौल हो गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा (25) अपने एक साथी के साथ बाइक से मौके पर आया। उसने पहले घर के बाहर बबलू महावर (30) के चचेरे भाई अजय महावर पर गोली चलाई, लेकिन अजय के हटते ही गोली बबलू की जांघ में लग गई। गोली चलाने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का आरोप है कि रवि मेहरा 15 दिन पहले भी इलाके में हवाई फायरिंग कर चुका था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले बबलू के भाई अजय ने रवि मेहरा और उसके साथियों के साथ मारपीट की थी। इस बात को लेकर रवि और अजय के बीच रंजिश चल रही थी। वह गोली अजय को मारना चाहता था, लेकिन बबलू को लग गई।

थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि आरोपी सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर ब्रह्मपुरी थाने में 15 तथा सुभाष चौक थाने में 11 मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई है। घायल बबलू के परिजनों के अनुसार वे बेटी की शादी के लिए गणेश जी को निमंत्रण देकर लौटे थे। उनका कहना है कि आरोपी से उनकी कोई रंजिश नहीं थी और वे उसे जानते तक नहीं हैं। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से गोली, कपड़े और अन्य साक्ष्य जुटाए। वहीं, आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery