Monday, March, 16,2026

वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाणे रे...

जयपुर: शहर में शुक्रवार को सत्य और अहिंसा के संकल्पों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौन, प्रार्थना और शांति संदेशों के माध्यम से बापू को याद किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता मौजूद रहे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के विचारों पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनके सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेशों पर चर्चा हुई। कलाकारों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।

कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी गांधीजी को याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने संदेशों में राष्ट्रपिता के आदशों और उनके सत्य एवं अहिंसा के मार्ग की प्रासंगिकता को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

दो मिनट का रखा सामूहिक मौन

शहीद दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस मुख्यालय और शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सौनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उत्तर मुकेश कुमार मूंड सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक मौन रखा। पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अतिरिक्त महानिदेशक वी. के. सिंह ने बताया कि रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।

संविधान पार्क में हुई स्मृति सभा

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई राजस्थान ने राजस्थान विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड के नेतृत्व में सद्भावना यात्रा, सर्वधर्म प्रार्थना सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यात्रा में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लेकर गांधीजी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। प्रार्थना सभा में सभी धमों की प्रार्थनाओं के माध्यम से देश में शांति, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। संगोष्ठी में विनोद जाखड़ ने महात्मा गांधी के जीवन, बलिदान और उनके विचारों की आज की प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम में चरखे का संचालन कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी गई। उपस्थित छात्रों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गाधीजी के आदशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

शांति और सद्भावना मार्च निकाला

शहर की गांधीवादी संस्थाओं और भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में शांति और सद्भावना मार्च निकाला गया। यह मार्च सेंट्रल पार्क से प्रारंभ होकर गांधी वाटिका पहुंचा, जहां प्रार्थना सभा हुई। मार्च में स्काउट-गाइड, स्कूली छात्र, नर्सिंग विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आप नागरिक शामिल हुए। प्रार्थना सभा के प्रारंभ में भारत सेवा संस्थान के सचिव और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता जी. एस. बापना ने कहा कि आज हर तरह के प्रदूषण से मुक्त खादी पहनना ही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसमें समानता की भावना भी दिखती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बी. एम. शर्मा ने गांधीजी की ओर से अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए संघर्ष को रेखांकित किया। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और गांधीवादी सवाई सिंह ने भी प्रार्थना सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर शिखा भट्ट और मीरा भट्ट सहित उनके सहयोगियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाणे रे, रघुपति राघव राजा राम और पायो जी मैने राम रतन धन पायो सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery