Monday, March, 16,2026

FSTP पर करप्शन के आरोप लगाने वाले पर FIR

जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) परियोजना में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने वाले हरियाणा के रोहतक निवासी हिमांशु पुरी के खिलाफ अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रूडसिको ने इस मामले में कार्रवाई की है।

आरोप है कि हिमांशु पुरी ने विभिन्न पत्रों के माध्यम से परियोजना में गंभीर भ्रष्टाचार के दावे किए, लेकिन कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किए। जांच एएसआई रामनारायण को सौंपी गई है। एफएसटीपी परियोजना मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं 2021-22, 2022-23 और 2025-26 के तहत संचालित की जा रही है। यह राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाई गई 2500 करोड़ रुपए की शास्ति से बचाव और स्वच्छ भारत मिशन के अनुपालन के लिए महत्वपूर्ण है। विभिन्न नगरीय निकायों में प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे फीकल स्लज का सुरक्षित उपचार सुनिश्चित हो रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एफआईआर के अनुसार हिमांशु पुरी ने 20 दिसंबर 2025, 30 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को लिखे पत्रों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। स्वायत्त शासन विभाग ने उन्हें आरोप सिद्ध करने के लिए दस्तावेज, साक्ष्य या शपथ-पत्र सहित 2 जनवरी 2026 को निदेशालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। हालांकि शिकायतकर्ता न तो उपस्थित हुआ और ना ही कोई प्रमाण प्रस्तुत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery