Tuesday, November, 25,2025

पर्यटन को नई उड़ान... सरकार हर सुविधा देने को तैयार: दीया कुमारी

जयपुर: जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से मंगलवार को होटल क्लार्क्स आमेर में 'Rajasthan Unveiled: Destination Weddings & Lesser-known Destina-tions' विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यशाला में प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेल, इंडिया हेरिटेज होटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव गज सिंह अलसीसर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञ मौजूद रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य राजस्थान के तेजी से उभरते वेडिंग टूरिज्म को मजबूती देना और राज्य के अनछुए पर्यटन गंतव्यों को वैश्विक पहचान दिलाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने जयपुर स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पर्यटन सुविधा बढ़ाने के लिए एक AI-सक्षम पर्यटन एप तैयार किया जा रहा है, जो यात्रियों की योजना बनाने में उपयोगी साबित होगा। आगामी राज्य बजट में पर्यटन को महत्वपूर्ण समर्थन मिलेगा। केंद्र सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के तहत पर्यटन अवसंरचना कोष के लिए 5,000 करोड़ आवंटित किए हैं। दीया कुमारी ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से सरकार को रोडमैप बनाने में मदद मिलती है। सरकार पर्यटन व्यवसाय को हर तरह की सुविधा देने को तैयार है। सरकार का काम पर्यटन के लिए माहौल पैदा करना है और उसके लिए हर तरह से तैयार है। आज आवश्यकता अधिक से अधिक सुविधाजनक कमरे पर्यटकों को उपलब्ध करवाने की है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि 'विकसित राजस्थान 2047' विजन डॉक्यूमेंट का जारी होना भजनलाल सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को डिज्नीलैंड या यूनिवर्सल स्टूडियो जैसा विश्व-स्तरीय थीम पार्क विकसित करने की आवश्यकता है। अरोड़ा ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज एक व्यापक पर्यटन पोर्टल पर काम कर रहा है, जिसमें बुकिंग, 24×7 हेल्पलाइन और रुचि-आधारित यात्रा कार्यक्रम एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery