Monday, March, 16,2026

उद्योग, व्यापार और राजनीतिक जगत की हस्तियां हुईं शामिल फोर्टी फागोत्सव में रंग, रस और रौनक

जयपुर: फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से जयपुर के ईपी ईस्ट लॉन में 'फाग उत्सव-2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर पारंपरिक गीत-संगीत और होली के रंगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। इसमें उद्योग, व्यापार, सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। फागोत्सव में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, विधायक कुलदीप धनकड़, विधायक रफीक खान, भाजपा नेता रामचरण बोहरा, अशोक परनामी, अशोक लाहोटी, मुकेश पारीक, ज्योति खंडेलवाल, निवर्तमान महापौर कुसुम यादव, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, आईपीएस योगेश दाधीच, जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील सहित उद्योग, व्यापार, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक सुरजाराम मील, राजेंद्र सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष पी.डी. गोयल, अरुण अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मुख्य सचिव नरेश सिंहल, गिरधारी खंडेलवाल, सुरेश सैनी, रवि जिंदल, अनुराग खेतान, वुमन विंग अध्यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, अजय अग्रवाल तथा संयोजक अरविंद अग्रवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery