Tuesday, November, 25,2025

बादाम फैक्ट्री सीज और 1,155 किर्लो मिलावटी सरसों का तेल जब्त

 

जयपुर: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने 'शुद्ध आहार- मिलावट पर वार' अभियान के तहत रविवार को जयपुर में दो बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास संचालित खंडेलवाल सेल्स बादाम प्रोसेसिंग फैक्ट्री को सीज कर दिया। वहीं, चाकसू क्षेत्र में छापेमारी कर 1,155 किलो मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया। दौलतपुरा में हुई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्ट्री के भीतर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। मौके पर गेट बंद मिला और फैक्ट्री प्रतिनिधियों द्वारा लगातार सहयोग से इनकार किया गया। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री का शटर और बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी नियमानुसार सीज की गई। बादाम प्रोसेसिंग मानकों के अनुरूप नहीं हो रही थी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह और विशाल मित्तल शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery