Friday, June, 27,2025

फायर NOC न लेने वालों पर सीलिंग की तैयारी

जयपुर: नगर निगम हेरिटेज जयपुर की फायर समिति की पहली बैठक सोमवार को हेरिटेज निगम मुख्यालय में महापौर कुसुम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फायर समिति के चेयरमैन जितेंद्र लखवानी ने फायर शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों और विभिन्न एजेंडों पर समिति सदस्यों और निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की। सभी ने बिना लाइसेंस और एनओसी नहीं लेने वाले भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर सहमति जताई। समिति चेयरमैन जितेंद्र लखवानी ने महापौर कुसुम यादव को बताया कि हेरिटेज निगम की फायर शाखा ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 268 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जो भवन स्वामी फायर लाइसेंस नहीं ले रहे या एनओसी का नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समिति सदस्य, उपायुक्त फायर मोनिका सोनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अन्य निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

संकरी गलियों में अग्निशमन व्यवस्था को करें मजबूत

फायर समिति के चेयरमैन जितेंद्र लखवानी ने परकोटे के बाजारों में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरोहित जी का कटला, हल्दियों का रास्ता, घी वालों का रास्ता, दीनानाथ जी की गली जैसी संकरी गलियों में राहत कार्यों में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में फायर शाखा को अपने संसाधन और उपकरण और अधिक मजबूत करने होंगे। महापौर कुसुम यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के इस दौर में आगजनी की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में जान-माल का नुकसान न हो। इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery