Saturday, February, 14,2026

गुस्से में हैवान बना पिता, आठ माह की मासूम का काटा गला

जयपुर: सांगानेर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में घरेलू झगड़े ने एक मासूम की जान ले ली। 19 वर्षीय पिता ने गुस्से में अपनी 8 महीने की बेटी का कैंची से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद भी दो बार जान देने की कोशिश की। पहले गले पर कैची मारी और फिर फंदा लगाकर लटक गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादाब उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के लालापुरवा का रहने वाला है। उसकी शादी जुलाई 2025 में मालपुरा गेट की अंबेडकर कॉलोनी निवासी रुकसार बानो से हुई थी। वह पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब एक सप्ताह पहले शादाब अपनी पत्नी और बेटी के पास सांगानेर इलाके में ससुराल आया था। पत्नी रुकसार के माता-पिता सांगानेर में सिलाई का काम करते हैं।

6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच गांव लौटने को लेकर विवाद हुआ। उसने पत्नी रूकसार से गांव चलने के लिए कहा था। पत्नी ने माता-पिता के आने के बाद चलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शादाब ने पत्नी पर हाथ उठाया और गला दबाने की कोशिश की। रूकसार के छोटे भाई सोहिल ने बीच में आकर शादाब को अलग किया। गुस्से में शादाब ने सोहिल के सिर पर स्टील की केतली से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मकान मालिक के बेटे सचिन मीणा और पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया।

उपचार के बाद किया गिरफ्तार

कमरे में बच्ची दिखाई नहीं दी। कंबल हटाने पर बच्ची शहनाज खून से लथपथ हालत में मिली। उसका गला कटा हुआ था। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शादाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कमरे में बंद करके की हत्या

थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि एक घंटे बाद फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। शादाब ने बेटी को साले सोहिल की गोद से छीन लिया और कमरे में घुस गया। अंदर जाकर उसने नन्ही बच्ची का गला कैची से काट दिया। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर छिपा दिया। इसके बाद शादाब ने खुद के गले पर कैंची से वार किया। फिर कमरे में टिनशेड के नीचे लगे लोहे के एंगल/पाइप से मफलर बांधकर फंदा लगाया और लटक गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery