Thursday, February, 12,2026

मिलावटी घी फैक्ट्री पर रेड 3127 KG वनस्पति जब्त

जयपुर: शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार देर रात जयपुर के सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया में मिलावटी घी तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से 3127 किलोग्राम घी जैसी खुशबू वाला मिलावटी वनस्पति जब्त किया है, जिसे पूजा-पाठ और घरेलू उपयोग के नाम पर बाजार में खपाया जा रहा था। यह कार्रवाई मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट पर की गई। अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशन में गठित केंद्रीय दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर पूरे उत्पादन और पैकेजिंग की जांच की।

जांच के दौरान सामने आया कि स्कूटर ब्रांड की वनस्पति और रिफाइंड ऑयल को गर्म कर उसमें घी का फ्लेवर मिलाया जा रहा था। इस मिलावटी उत्पाद को कार्रवाई से बचने के लिए वनस्पति के नाम पर ही 'देव कृष्णा' ब्रांड और सादे टिन में पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। देखने और सूंघने में यह घी जैसा प्रतीत होता था, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से भ्रमित हो सकता था। टीम ने मौके से वनस्पति, बटर फ्लेवर मिला मिलावटी वनस्पति तथा पैक्ड 'देव कृष्णा' ब्रांड के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके साथ ही कुल 3127 किलो मिलावटी घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति सीज किया गया। फर्म मालिक रामलाल जाट ने पूछताछ में बताया कि इस उत्पाद का उपयोग मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपयोग और पूजा-पाठ के लिए किया जा रहा था। विभाग का मानना है कि धार्मिक आस्था और सस्ते दाम का लाभ उठाकर आम लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery