Tuesday, November, 25,2025

वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जयपुर की विरासत और विकास का गौरवशाली सफर...

जयपुर: जयपुर अपनी स्थापना के 299वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा स्थापित इस 'पिंकसिटी' ने अपनी नींव से लेकर 2025 तक न केवल आकार बदला है, बल्कि अपने ऐतिहासिक स्वरूप को भी अद्भुत रूप से बरकरार रखा है। महाराजा सवाई जयसिंह
द्वितीय ने आमेर से राजधानी स्थानांतरित कर दुनिया के पहले सुनियोजित (वेल-प्लांड) शहर की नींव रखी थी।

शिल्पशास्त्र वास्तुशास्त्र, और खगोल विज्ञान के अनूठे संगम से बसाई गई यह गुलाबी नगरी आज भी योजना, सौंदर्य और विरासत की वैश्विक मिसाल बनी हुई है। इसी कारण 2022 में यूनेस्को ने जयपुर को 'वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' का दर्जा दिया। हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, आमेर किला, नाहरगढ़ और जयगढ़ जैसे स्मारक आज भी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं और हर साल लाखों पर्यटक पिंकसिटी का सौंदर्य निहारने यहां आते हैं। परकोटे के भीतर बने पुराने बाजार आज भी 300 साल से से ज्यादा पुरानी चौपड़ व्यवस्था पर चल रहे हैं।

पुरखों द्वारा सौंपा गया यह खुला, स्वच्छ और सुंदर शहर अब कई चुनौतियों से जूझ रहा है। अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, अवैध निर्माण और बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर अपनी विरासत और मूल पहचान खोता जा रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबा परकोटा अब कुछ ही किलोमीटर शेष रह गया है। सैकड़ों हवेलियां थीं, जो अब नगण्य बची हैं। शहर का हर कोना जाम और शोर से भर चुका है। अवैध अतिक्रमण और अनियोजित निर्माण ने शहर की संरचना को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery