Sunday, June, 14,2026

जयपुर को इस माह मिलेंगी 300 ई-बसें, सार्वजनिक परिवहन होगा और मजबूत

जयपुर: राजधानी जयपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत जयपुर को पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। इन बसों के संचालन की जिम्मेदारी जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीसीएल) को सौंपी गई है। योजना के तहत जयपुर को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। पहले चरण में 300 और दूसरे चरण में 150 अतिरिक्त बसें मिलने के बाद राजधानी के पास कुल 450 नई इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा होगा। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन के अनुसार नई बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है और इसी माह में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का पहला चरण शुरू हो सकता है।

इन बसों का संचालन टोडी और बगराना डिपो से किया जाएगा। दोनों स्थानों पर अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनका निर्माण अंतिम चरण में है। आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक बसें एक बार पूर्ण चार्ज होने पर करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। इससे ईंधन लागत में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

नई ई-बसों के शामिल होने के बाद जयपुर का सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और मजबूत होगा। राजधानी में बसों की कुल संख्या लगभग 870 तक पहुंच जाएगी, जिनमें 120 डीजल, 300 सीएनजी और 450 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। बढ़ती आबादी, यातायात दबाव और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच यह परियोजना जयपुर को स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ शहरी परिवहन की नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery