Monday, March, 16,2026

80 लाख के विदेशी गांजे के साथ 3 अरेस्ट

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने शहर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपए कीमत का विदेशी ऑर्गेनिक गांजा (हाईड्रोपोनिक वीड) जब्त किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 910.01 ग्राम गांजा, बिक्री के 1 लाख 55 हजार रुपए नकद और एक लग्जरी वाहन बरामद किया गया है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि पहली कार्रवाई सांगानेर इलाके में की गई। टीम को चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास एक लग्जरी वाहन से 541 ग्राम हाईड्रोपोनिक विदेशी गांजा (स्थानीय भाषा में 'ओजी') बरामद किया गया।

मौके से एफ ब्लॉक, एमआईएसी कैंपस गांधी नगर निवासी मौलिक अग्रवाल (23) और रामनगरिया निवासी फोरमेन सैनी (26) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से गांजे की बिक्री के 1 लाख 55 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए। दूसरी कार्रवाई प्रताप नगर इलाके में की गई। कुंभा मार्ग से अजय मार्ग सेक्टर-11 रोड के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने की सूचना पर टीम ने दबिश दी। यहां सेक्टर-8 प्रताप नगर निवासी नितिन शर्मा (25) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 369.10 ग्राम ऑर्गेनिक गांजा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

नाइजीरियाई महिला से डेढ़ करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त

जयपुर में स्टेशन रोड पर डीआरआई ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने नाइजीरियाई मूल की एक विदेशी महिला को 1.8 किलोग्राम एम्फेटामाइन (क्रिस्टल रूप में) के साथ पकड़ा है। जब्त ड्रग्स की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीआरआई को सूचना मिली थी कि दिल्ली से बस के जरिए बेंगलुरु एम्फेटामाइन की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर सतर्क हुए अधिकारियों ने बुधवार को स्टेशन रोड पर निगरानी शुरू की और बसों पर नजर रखी। महिला यात्री की कुछ हरकतें संदिग्ध लगीं तो टीम ने उससे बात की।

जवाब संतोषजनक न मिलने पर उसके सामान की तलाशी ली गई। सामान में छिपाकर रखी 1.8 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआई अब इस ड्रग्स के सप्लायर, प्राप्तकर्ता और अन्य शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery